SOLAN के BL स्कूल में ऑनलाइन पर्यावरण दिवस

Others Solan

DNN सोलन
बी. एल. स्कूल (BL Central Public School) में विश्व पर्यावरण दिवस का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 2021 की थीम पर आधारित पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य के सुंदर चित्र, चित्रकला और स्लोगन आदि प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिका ने विद्यार्थियों से कहा कि किस प्रकार जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़ पौधे लगाकर बारिश के पानी को संरक्षित करके तालाबों का निर्माण करने से पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। विद्यार्थियो ने सुंदर-सुंदर चित्रों द्वारा यह दर्शाया कि कैसे पर्यावरण को हम स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं। स्कूल की प्रबंधक श्रीमती वीना बक्शी जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों द्वारा विद्यार्थियों में पेड़ पौधे लगाने की रुचि जागृत होती है और साथ ही साथ उन्हें यह ज्ञात होता है किऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए कितनी आवश्यक है।

News Archives

Latest News