डीएनएन नालागढ़
सेवा भारती की नालागढ़ इकाई ने क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्म निर्भर बनाने की पहल की है। सेवा भारती द्वारा नालागढ़ के निकट गोलजमाला गांव में संचालित सिलाई केंद्र में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सेवा भारती नालागढ़ के अध्यक्ष रामप्रकाश चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि इस सिलाई केंद्र से प्रशिक्षित होकर 10 महिलाओं व युवतियों का बैच सफलतापूर्वक पास आऊट हो चुका है। पास आऊट होने वाले कुछ जरुरतमंद महिलाएं जिन्होने काम तो सीख लिया था लेकिन उनके पास मशीनें नहीं थी को नई मशीनें प्रदान की गई। उन्होने बताया कि श्री गंगा इंडस्ट्रीज मानपुरा व मल्होत्रा अस्पताल बददी के सहयोग से जरुरतमंद महिलाओं व युवतियों को मशीनें प्रदान की गई ताकि वह आत्म निर्भरता की ओर बढ़कर अपना स्वरोजगार शुरु कर सकें। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती बददी के महासचिव आलोक सिंह व उपाध्यक्ष अनिल कुमार मलिक ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया। रामप्रकाश चंदेल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में और ज्यादा से ज्यादा जोडा जाएगा ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस अभियान में जुडकर अपना अंशदान दे सकता है। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका किन्दरबाला व एकता सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।















