आगामी आदेशों तक जिला में सभी पुस्तकालय बंद

Kullu Others

DNN कुल्लू

28 अप्रैल। जिला में संचालित सभी सरकारी और निजी पुस्तकालय आगामी आदेशों तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी आदेशों के अनुसार यदि कोई इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने ये आदेश जारी करने का फैसला किया है।

News Archives

Latest News