DNN सोलन ब्यूरो
23 अप्रैल। जिला सोलन में कोरोना वायरस की चेन लगातार बढ़ रही है। इस चेन शुक्रवार को भी 244 नए कोरोना पॉजिटिव मामले जुड़े हैं। लगातार बढ़ रहे इस आंकड़े को देखते हुए प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। इसकी पुष्टि जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गगन दीप ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में शुक्रवार को 1094 सैंपल जांचे गए। इनमे से 455 सैंपल सीआरआई कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए व रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 639 सैंपल की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 244 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सबसे अधिक मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। उन्होंने बताया कि सोलन में 41, बद्दी में 74, नालागढ़ में 55, एमएमयू सुल्तानपुर में 11, अर्की में 01, कंडाघाट/वाकनाघाट में 01, चंडी में 04, धर्मपुर में 13, बरोटीवाला में 05, रामशहर में 05, परवाणू में 29 व अन्य पांच मामले आए है। उन्होंने बताया कि जिला में अब एक्टिव केस 2000 से अधिक हो गए है और इनमे से 60 का इलाज अस्पताल में चला हुआ है।















