अब फिर शाम के समय शहर के मालरोड से दौड़ेंगे वाहन, जिला प्रशासन ने हटाया प्रतिबंध

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
13 अप्रैल। शहर के मालरोड पर अब फिर शाम साढ़े पांच बजे के बाद वाहन दौड़ते दिखाई देंगे। जिला प्रशासन सोलन द्वारा लिखित यह आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेशों के अनुसार अब मालरोड शाम के समय वाहनों के लिए बंद नहीं होगा।  जिला प्रशासन द्वारा यह फैंसला बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लिया गया है ताकि भीड़ एकत्र न हो सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने  बताया कि सोलन शहर में पुराना उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस अड्डा तक वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबन्ध को तुरन्त प्रभाव से हटा दिया गया है।यह निर्णय सोलन शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत लिया गया है। इस आदेश के अनुसार पुराना उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस अड्डा तक वाहनों की आवाजाही पर सांय 05.30 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक लगाए गए प्रतिबन्ध को हटा दिया गया है।
बता दें कि फरवरी माह में मालरोड पर वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। इससे पहले भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मालरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए शाम के समय खोला जा चुका है। अब फिर बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है।

News Archives

Latest News