#solan निगम सोलन के नव निर्वाचित पार्षदों को दिलाई गई शपथ

Others Solan

DNN सोलन

13 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने  नगर निगम सोलन के 09 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 04 से निर्वाचित पार्षद संगीता ठाकुर, वार्ड नम्बर 07 से निर्वाचित पार्षद पूजा, वार्ड नम्बर 08 से निर्वाचित पार्षद पूनम, वार्ड नम्बर 10 से निर्वाचित पार्षद ईशा पराशर, वार्ड नम्बर 11 से निर्वाचित पार्षद अभय शर्मा, वार्ड नम्बर 12 से निर्वाचित पार्षद ऊषा शर्मा, वार्ड नम्बर 14 से निर्वाचित पार्षद राजीव कुमार, वार्ड नम्बर 15 से निर्वाचित पार्षद संतोष ठाकुर तथा वार्ड नम्बर 17 से निर्वाचित पार्षद सरदार सिंह ठाकुर को शपथ दिलवाई गई।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी पार्षदों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के शेष पार्षदों को शपथ 16 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11.00 बजे नगर निगम सोलन के हाॅल में दिलाई जाएगी।

News Archives

Latest News