सोलन में जबरदस्त अंदाज में दिखे रामलाल मारकंण्डे

Himachal News

डीएनएन सोलन
राज्य के कृषि मंत्री रामलाल मारकंडे सोलन में जबरदस्त अंदाज में दिखे। सोलन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों से कार्य लेने को लेकर पाठ पढ़ाया। वहीं सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों की जम कर क्लास ली। सब्जी मंडी में फैली अव्यवस्था को लेकर उन्होंने इसे 1 महीने के अंदर सुधारने के निर्देश दिए। मारकंडे ने अधिकारियों से कहा कि My Name is RamLal Markanda. What i say i mean it..
इससे पहले राम लाल मारकंडे का सोलन भाजपा ने स्वागत किया। इस दौरान भी रामलाल मारर्कंडे ने कहा कि वे जहां पर भी जाते है सबसे पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं से ही मुलाकात करते है और इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं से ही चर्चा करने के बाद उस क्षेत्र को लेकर रणनीति बनाते है। उन्होंने यह भी कहा कि सोलन में सब प्रशासनिक अधिकारी अच्छे है और उसने विकास कार्य करवाने का जिम्मा भाजपा नेताओं का है। यदि कोई अधिकारी काम नहीं करता है, तो वे उन्हें बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोलन सब्जी मंडी का 1 साल के अंदर आदर्श सब्जी मंडी बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह सब्जी मंडी केवल कागजों में ही ई सब्जी मंडी है। अब वे इसे हकीकत में ई सब्जी मंडी बनाकर दिखाएंगे।

Watch Video

News Archives

Latest News