#solan कन्टेनमेंट जोन की परिधि से बाहर करने के सम्बन्ध में आदेश

Others Solan

DNN सोलन

12 अप्रैल। जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कसौली उपमण्डल में कुछ क्षेत्रों को संरोधन क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) की परिधि से बाहर करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला के कसौली उपमण्डल की ग्राम पंचायत घड़सी में राजेश कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश के आवास से लेकर नर्मदा पत्नी गोपाल दास के आवास तथा निर्मला पत्नी अमरनाथ के आवास से लेकर आत्मा राम सुपुत्र कृष्ण दत्त के आवास तक के क्षेत्र को वृहत् संरोधन क्षेत्र की परिधि से बाहर कर दिया है। इस क्षेत्र में 30 मार्च, 2021 को जारी आदेशों के द्वारा लागू पाबन्दियां हटा दी गई हैं।
यह निर्णय उपमण्डलाधिकारी कसौली की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।

News Archives

Latest News