डांस फाइनलिस्ट वैष्णवी बद्दी में बनी डाक्यूमेंट्री

Baddi + Doon Entertainment

डीएनएन बद्दी
डीडी पंजाबी के डांस शो किसमें कितना है दम के फाइनल राऊंड में पहुंची बद़्दी की वैष्णवी पर बुधवार को एक डाक्यूमेंटी को शुट किया गया। शो में इतिहास बनाने की ओर अग्रसर वैष्णवी कश्यप के वीआर पब्लिक स्कूल में यह शूटिंग की गई। जिसमें उसके डांस के प्रति रूझान व सहपाठियों के साथ संबंधों को लेकर बहुत से दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान पूरा स्कूल प्रबंधन भी इस नन्ही डांसर की प्रतिभा से उत्साहित दिखा। स्कूल उप प्रधानाचार्य सुनीता वाजपेई, क्लास टीचर नीलम द्विवेदी एवं अन्य टीचर्स ने वैष्णवी की खूब प्रशंसा करते हुए विजयी होने की शुभकामनाएं दी। उसके बाद बसंती बाग कॉलोनी बद्दी की पूर्व प्रधान निशा तायल एवं अन्य निवासियों ने भी वैष्णवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वैष्णवी के माता-पिता ने स्कूल,कॉलोनी एवं के.के.एच.डी. के निर्माता निर्देशक वरूण बंसल एवं उनकी टीम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

News Archives

Latest News