#una स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी 

Others Una
DNN ऊना
31 मार्च। एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19 का टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस जारी प्रेस विज्ञप्ति में त्रुटिपूर्ण प्रकाशित हो गया था कि दुकानदार की कोविड जांच रिपोर्ट आने तक दुकान बन्द रहेगी। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के निर्धारित शैडयूल के मुताबिक अपनी कोविड जांच अवश्य करवाएं।

News Archives

Latest News