आखिर पकड़ा गया भगौड़ा

Crime Himachal News

डीएनएन नाहन
वर्ष 2014 के पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक उद्धोषित अपराधी को नाहन पुलिस ने पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। सिरमौर मुख्यालय की नाहन पुलिस के पीओ सैल ने पंजाब के राजपुरा तहसील निवासी भगोड़े गुरविंद्र को आखिरकार धर दबोचा है। मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि भगौड़े अपराधी के खिलाफ सितंबर 2014 को नाहन पुलिस ने आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया था। इस भगोड़े अपराधी की तलाश पशु तस्करी के रूप में की जा रही थी। एसपी ने टीम को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।

News Archives

Latest News