डीएनएन नालागढ़
कैबिनेट मंत्री राजीव सहजल ने नालागढ़ का दौरान किया। इस दौरान नालागढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक भी की। मंत्री ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में सरकार ने जबरदस्त कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सिंचाई सभी क्षेत्रों में तेजी से अच्छे कार्य होंगे। नालागढ़ को अपनी कर्मभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि नालागढ़ में उसने दो वर्ष तक कार्य किया है और उन्हें अब बतौर मंत्री यहां आने पर भी अपनापन महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे नालागढ़ की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
Watch Video















