शादी से किया इंकार खाया जहर

Crime Kasauli

डीएनएन परवाणू
अमरावती के एक युवक द्वारा परवाणू की युवती को शादी से इंकार करने के बाद उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में राजेश ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी छोटी बेटी जो इंजीनियरिंग कर रही थी उसे अमरावती निवासी जितेंद्र कुमार ने उसे शादी का झासा दिया और उसे पढ़ने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी लड़की परवाणू के कॉल सेंटर में नौकरी करने लगी। जब जितेंद्र कुमार के मा-बाप उसके घर शादी की बात करने नहीं आए तो वह उनसे मिलने अमरावती चला गया। इस दौरान उन्होंने दो-तीन दिन बाद बात करने को कहा। नौ जनवरी को वह दोबारा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ लड़के के घर गया तो लड़के व उसके मा-बाप ने उसकी बेटी से शादी करने से मना कर दिया। इससे दुखी होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने लड़के और उसके परिजनों पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। डीएसपी परवाणू रमेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News