डीएनएन बददी
औद्योगिक नगर बददी बरोटीवाला में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। गले पर दराट रखकर एक व्यक्ति को लूटने का मामला सामने आया है। लोदीमाजरा में ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहे एकाऊंट मैनेजर के गले पर दरात रखकर बाइक सवार 3 लुटेरों ने 5000 रुपए लूट लिए। जाते जाते लुटेरे मैनेजर के 2 मोबाइल भी अपने साथ ले गए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में राम प्रताप ने आरोप लगाया कि वह फैक्ट्री से छुट्टी करके अपने कमरे ढेला जा रहा था, तो रास्ते में एक बाइक पर 3 लुटेरों ने उसके गले पर दराट रखा और उसे लूट लिया। विरोध करने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर लूटपाट के शिकार हुए युवा ने कहा कि उसने पुलिस को लूटपाट की मौखिक शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ मेरे दस्तावेज खोने की शिकायत रोजनामचें में लिखी लूटपाट का जिक्र नहीं किया। वहीं डीएसपी बददी राहुल शर्मा ने कहा कि ऐसा मामला अभी सामने नहीं आया है और अगर घटना हुई तो इसकी जांच की जाएगी। बददी थाना से रिपोर्ट तलब की जा रही है।















