DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
19 मार्च। जिला सोलन में कोरोना वायरस फिर धीरे-धीरे अपने पैर पसारता जा रहा है। इस कारण प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की फिर चिंताएं बढ़ने लगी है। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर सरकार व प्रशासन सख्त कदम उठाने लग गई है।
इसी बीच शुक्रवार को कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमे आरटीपीसीआर के जरिए 16 व रैपिड एंटीजन के माध्यम स्व 12 लोग पॉजिटिव हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से भेजे गए सैंपल में से 28 सैंपलओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सोलन से 06, बद्दी से 07, नालागढ़ से 08, परवाणू से 01, एमएमयू से 04, धर्मपुर से 02 मामले आए है। बता दें कि बीते दिनों में भी कोरोना वायरस के अधिक मामलें आए है।















