कसौली के एक व्यक्ति के जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत, मामला दर्ज

Crime Kasauli Others Solan

DNN कसौली (सोलन)
19 मार्च। कसौली के साथ लगते गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसौली के गुशान गांव मे रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस हालत में गौशाला के नजदीक जैसे ही लोगों मे व्यक्ति को देखा गया तो तुरन्त सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। यहां पर व्यक्ति की हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, लेकिन व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

Latest News