Watch Video चालान करना पुलिस का मकसद नहीं : चावला

Crime Solan

डीएनएन सोलन
सोलन पुलिस के कप्तान मोहित चावला ने कहा कि चालान करना पुलिस का मकसद नहीं है। पुलिस का प्रथम कर्तव्य यातायात सुचारु रूप से चलाना है। यदि कोई व्यक्ति बार बार आग्रह के बाद भी यातायात कानून का उल्लंघन करता है, तो ही उसकी चालान होता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय मेें टै्रफिक कार्यालय के उद्घाटन मौके पर उन्होंने यह बता कहीं। उन्होंने स्कूली बच्चों व यातायात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों से यातायात पुलिस कार्यालय का उद्घाटन करवाया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों के चालान करना नहीं है। उन्हें यह जानकारी है कि सड़क पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्किंग के लिए स्थान कम है। इसलिए पुलिस लोगों से सहयोग व लोगों को सहयोग करके चलती है। चालान पर चालान करना पुलिस का मकसद नहीं है।

Watch Video

News Archives

Latest News