डीएनएन परवाणू
पथ परिवहन निगम की सोलन-नब्बों रूट पर चलने वाली बस के कंडक्टर से मारपीट होने के बाद इस रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया है और निगम का कोई भी कर्मचारी इस रूट में जाने को तैयार नहीं हैं। हालाकि इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस चौकी भोजनगर में मामला दर्ज किया है, लेकिन इसके बावजूद यह मामला सुलझा नहीं हैं, जिसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बस में तीन दिन पहले बस परिचालक सचिन व बस में सफर कर रहे यात्री कृष्ण लाल के बीच किराये को लेकर बहस शुरू हो गई और इस दौरान कृष्ण लाल ने परिचालक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद यह मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा। निगम की माने तो स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रहीं है और इस कारण से सभी कर्मचारी इस रूट में जाने से डर रहे हैं, जिसके कारण फिलहाल बस सेवा को बंद कर दिया हैं।















