MLA धनीराम शांडिल ने की विभिन्न कार्यों के लिए करीब 3 लाख रुपए देने की घोषणा

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विभिन्न कार्यों के लिए करीब 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। शांडिल ने शहर के वार्ड नंबर 7 व 14 का दौरा किया। लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी अपनी समस्याओं से भी उनको अवगत करवाया। शनिवार को विधायक वार्ड नंबर 7 में पहुंचे और यहां पर लोगों ने उन्हें तहसील कार्यालय की कोलोनी की सीवरेज समस्या से अवगत करवाया।

जिसे पर शांडिल ने मौके पर एसडीएम सोलन अजय यादव व तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी को इस समस्या को हल करवाने के निर्देश दिए। इस व्यवस्थ को सुधारने के लिए विधायक ने 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इसके बाद शांडिल सोलन के सपरून में निर्माणाधीन वेंडर मार्केट का निरीक्षण किया और वार्ड नंबर1 4 के तहत पड़ने वाले हाउसिंग बोर्ड फेज 1 पानी की टैंकी की मरम्मत व पानी की पाइपों को बदलने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

News Archives

Latest News