9 मार्च। एडीसी एवं संयोजक राज्य नलवाड़ी मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिलासपुर तोरूल रवीश ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बैंड/ऑरकेस्ट्रा सिस्टम उपलब्ध करवाने, स्थापित करने और चलाने के लिए इच्छुक पार्टियां 15 मार्च 11 बजे तक अपनी कुटेशन भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त कुटेशन उसी दिन 11ः30 बजे आवेदन कर्ताओं अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन फर्मों ने अपनी दरें पूर्व में भेज दी उन्हें पुनः भेजने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि निविदा प्रस्तुत करने के लिए नियम और शर्तों का प्रारूप बेवसाईट https://hpbilaspur.nic.in अथवा www.hpbilaspur.nic.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।
















