#solan दाड़लाघाट के दिनेश ने दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल को लौटाया घुम हुआ पर्स

Others Solan

DNN दाड़लाघाट(सोलन)

09 मार्च। जिला सोलन के दाड़लाघाट के व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल का पर्स लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है। यही कारण है कि दाड़लाघाट क्षेत्र के लोग भी व्यक्ति की तारीफ़ करते थक नहीं रहे है। दरअसल हुआ यूं कि क्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुमार निवासी दाड़लाघाट में पेशे से किरयाना दुकानदार है। सोमवार को संदीप कुमार शिमला से डलहौजी घूमने जा रहे थे। इस दौरान दाड़लाघाट पहुंचने पर दिनेश कुमार की दुकान में कुछ सामान लेने के लिए रुके और सामान लेकर निकल गए। मंगलवार सुबह दिनेश कुमार ने रोज की तरह दुकान खोली और दिनेश कुमार को सफाई करते करते एक पैसों से भरा हुआ पर्स जमीन में गिरा हुआ मिला। पर्स के मिलने के बाद दिनेश कुमार ने पैसों से भरा हुआ पर्स पुलिस थाना दाड़लाघाट लाया और एसएचओ दाड़लाघाट को सौंप दिया। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह, एएसआई मदन सिंह व कांस्टेबल पवन कुमार जांच पड़ताल के बाद पैसों से भरे पर्स में 44,400 की नगदी के अलावा जरूरी कागजात मिले।

पर्स में मौजूद दस्तावेजों पर अंकित पते के आधार पर सम्बंधित से संपर्क साधा गया और पता चला कि पर्स मालिक दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार है। पुलिस ने संदीप कुमार से पर्स की पूरी जानकारी ली और पुलिस से आग्रह किया कि वह नगदी को उनके खाते में डलवा दें व कागजात को उनके पते पर भिजवा दें। इस दौरान संदीप कुमार ने दिनेश कुमार व पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश का नाम जिस इमानदारी के लिए जाना जाता है आज दिनेश कुमार ने वह सिद्ध कर दिखाया है।

News Archives

Latest News