DNN कुल्लू
7 मार्च। शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला की सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज महिला दिवस के मौके पर ये विचार करना जरूरी हो जाता है कि आखिरकार महिला के वजूद की अहमियत क्या है। क्यों नारी के सशक्त होने से समाज की भलाई है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं द्वारा अपने हक के लिए आंदोलन से प्रेरित है। महिलाओं और पुरुषों में समानता लाने और महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को गोविंद ठाकुर की शुभकामनाएं,
गोविंद ठाकुर ने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। इसलिए महिला दिवस महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि केवल 8 मार्च ही नहीं, बल्कि साल के सभी दिन महिलाओं के लिए खास होने चाहिए। बेशक महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव की अभी भी गुंजाइश है। समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए सकारात्मक योगदान करना चाहिए।















