#solan धर्मपुर सहित अन्य दर्जनों गांव टीसीपी से बाहर न करने पर लोग खफा, जल्द मिलेंगे स्वास्थ्य मंत्री डा. सहजल से

Kasauli Others Solan

DNN कसौली (सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)
06 मार्च। धर्मपुर सहित अन्य दर्जनों गांव को नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) से बाहर न करने से लोग खफा हो गए है। इसको लेकर गढ़खल-कसौली में आयोजित टीसीपी के जागरूकता शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने लामबंद होकर टीसीपी से बाहर करने की मांग दोहराई और जल्द ज्ञापन सौंपा है।
जानकारी के अनुसार टीसीपी से बाहर होने के लिए प्रदेश भर से करीब 400 ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिवेदन सरकार की सब-कमेटी सदस्यों को सौंपे थे। इसके बावजूद सब-कमेटी ने मात्र 75 ग्रामीण क्षेत्रों को ही बाहर करने की सिफारिश मंत्रिमंडल की बैठक के लिए भेजी। इसमें जिला सोलन से सिर्फ वाकनाघाट के कुछ क्षेत्रों को ही लिया गया। हालांकि, जिला के तीन दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर किया जाना था लेकिन सब-कमेटी ने वाकनाघाट के तीन पटवार सर्कलों को ही टीसीपी से बाहर किया जबकि, कसौली प्लानिंग एरिया को छुआ तक नहीं।प्रदेश के 325 ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाना था बाहर
कसौली और बड़ोग प्लानिंग एरिया से बाहर होने वाले ग्रामीण क्षेत्र खजरेट, उपरली गांगुडी, एससी बस्ती, कसौली, सुजी चारजा, थडे़ का ठाकुरद्वारा, सिहारड़ी मुसलमाना, धर्मपुर, सिहारड़ी चमारा, धार की बेड़, जंगेशु के लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र को टीसीपी से बाहर करने की मांग को उठाया था जिसे सब कमेटी सदस्य मांन गए थे। उसके बावजूद सब-कमेटी ने कसौली एरिया के लगभग एक दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों की मांग को कैबिनेट में नहीं रखा। इस कारण प्रदेश के 325 ग्रामीण क्षेत्रों को अभी भी बाहर किया जाना बाकी है।नरेश ठाकुर बने संघर्ष समिति अध्यक्ष
ग्रामीण क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर न किए जाने पर ग्रामीण मुखर हो गए है। इसके चलते ग्रामीणों ने एक संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसमें नरेश ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि तुलाराम ठाकुर प्रधान, रणदीप राणा उप प्रधान, आनंद किशोर सचिव, आशा कोषाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा सलाहकार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त राम सिंह, श्यामलाल, दिनेश ठाकुर, विपिन गुप्ता, मोना, व्यासा ठाकुर, राजिंद्र ठाकुर, संतोष, खेमचंद, मंजू देवी, अमर सिंह, हिमांशु गुप्ता, पंकज शर्मा, संतोष, कमलेश, दिनेश गोवर्धन, मेहर चंद, पूर्णिमा शर्मा, रमेश अत्री, बीना शर्मा, मंदीप व अमिता शर्मा को सदस्य बनाया गया है।जल्द प्रतिनिधिमंडल मिलेगा स्वास्थ्य मंत्री डा. सहजल से
शिविर में सब-कमेटी सदस्यों ने ग्रामीणों की मांग को सुनकर इन क्षेत्रों को टीसीपी के दायरे से बाहर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कसौली-गढ़खल पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा, विपिन गुप्ता, बीडीसी कसौली-गढ़खल नरेश ठाकुर, धर्मपुर पंचायत के उपप्रधान अजय गर्चा, सनावर पंचायत के प्रधान दिनेश ठाकुर, जंगेशु पंचायत के प्रधान ने स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल से मांग उठाई कि कसौली विस क्षेत्र के तहत आने वाले एक दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर करवाएं।

News Archives

Latest News