गुरुवार को फिर सोलन में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

04 मार्च। जिला सोलन में कोरोना वायरस के गुरुवार को 12 मामलों की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 05 पुरुष व 07 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इनमें बद्दी के 06, एमएमयू के 01, कंडाघाट के 02 व अर्की क्षेत्र के 02 मामले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भेजे गए सैंपल में से सीआरआई कसौली में 11 सैंपल व ट्रुनेट के जरिए जांचे गए सैम्पलों में से एक सैंपल पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग अभी भी पूरी तरह से अलर्ट है और रोजाना सैम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार व प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

News Archives

Latest News