बना रही थी खाना आग में झुलस गई

Crime Himachal News Others

डीएनएन ऊना
ऊना में खाना बना रही है महिला झुलस गई। पता चला कि की आग उसके दुपट्टे मे लगी और वह उसकी चपेट में आ गई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। जानकारी के अनुसार सदर थाना ऊना के तहत पड़ते नारी गांव में पूनम पत्नी किशन कुमार शनिवार रात अपनी बुजुर्ग सास सहित घर पर मौजूद थी। पूनम का पति बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गया हुआ था। शाम साढे़ सात बजे पूनम रसोईघर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसके दुपट्टे में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि वह संभल पाती आग उसके पूरे कपड़ों में फैल गई। पूनम के चिल्लाने आसपास के लोगों ने रसोईघर में पहुंचकर आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी पूनम को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएमओ डॉ. रामपाल ने बताया कि महिला लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। उधर एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

News Archives

Latest News