डीएनएन कंडाघाट
कंडाघाट के तुंदल में पेड़ से लटका हुआ एक शव बरामद होने से दहशत फैल गई। हालांकि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन शव की पहचान न होने के कारण पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के अनुसार तुंदल पंचायत के कलहोग गांव के नजदीकी खड्ड के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर शव की पहचान करने के लिए उसकी जेब की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को उसमें कुछ नहीं मिला। आसपास के लोग भी इस शव की पहचान नहीं कर पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।















