#solan निपटा लें काम 23 फरवरी को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

22 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के राजगढ़ मार्ग पर नगर निगम सोलन द्वारा वृक्ष काटने के कार्य के दृष्टिगत 23 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।

इन क्षेत्रों में बिजली बंद 

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी, 2021 को इस कारण प्रातः 09.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक कोटलानाला, टैंक रोड, आफिसर्स काॅलोनी, खलीफा लाॅज, न्यू कथेड़, फोरस्ट रोड, मतियूल, खनोग, चैंरीघाटी, डिग्री काॅलेज, धोबीघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News