ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Others Una
DNN ऊना
16 फरवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत  संतोषगढ़ के वार्ड नं० 7 में कुसुम के घर व अबादा वराना के वार्ड नं० 3 में राम कृष्ण के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि बाथड़ी के वार्ड नं० 4 में ठाकुर के घर, धर्मपुर के वार्ड नं० 1 में दलीप चंद के घर व ललड़ी के वार्ड नं० 4 में चरण दास के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि जनकौर के वार्ड नं० 3 में प्रवीण कुमारी के घर व लोअर अरनियाला के वार्ड नं० 6 में रामस्वरूप के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
एसडीएम हरोली, गौरव चौधरी ने बताया कि उपमंडल के तहत ललड़ी के वार्ड नं० 8 में मदन लाल के घर व वार्ड नं० 10 में रूबल कुमारी के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।

News Archives

Latest News