DNN कुल्लू
15 फरवरी। जिला बाल संरक्षण समिति की प्रगति समीक्षा बैठक आज उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत दिए गए प्रावधानों के अनुसारजिला कुल्लू में चल रहे सभी चार बाल- बालिका गृहों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। प्रत्येक माह सरकारी चिक्त्सिालय में उनकी स्वास्थ्य जांच को सुनिश्चित किया जाए। सभी बाल देखभाल संस्थानों में 1098 हेल्पलाईन नम्बर प्रदर्शित पटिका स्थापित करने तथा बच्चों को कोविड-19 के बारे में मानक संचालन प्रक्रिया/ एहतियात बारे समझाया जाए।
उन्होंने सभी बाल – देखभाल संस्थानों में कोविड की जांच के लिए थर्मल स्कैनिंग, सैनेटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने करने को कहा। बाल गृह कलैहली की भूमि को विभाग के नाम स्थानांतरित करने तथा बाल-बालिका सुरक्षा योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कृष्णा, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष मुनीष के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।















