DNN धर्मशाला(कांगड़ा)
12 फरवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल एक धर्मशाला के सहायक अभियंता चरण सिंह कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में 15 फरवरी(सोमवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक लाइन्स के मुरम्मत कार्य व आवश्यक रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोतवाली बाजार, तिब्तियन लाइब्रेरी, दाड़नू, रामनगर, शिव विहार, गमरू व कालापुल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर मुरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।















