डीएनएन नालागढ़
सैणी माजरा में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़ अंदर रखी मोटरें व तांबे की तार चोरी कर ली। सुरजीत सिंह बुधवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया। वीरवार सुबह उसे लोगों ने फोन पर सूचना दी की दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान के अंदर से चार नई मोटर, तांबे की तारे व तांबे का स्क्रेप चोरी था। सुरजीत सिंह ने इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी है। चोरी हुए सामान की कीमत पांच लाख रुपये है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।















