अग्रिम पंक्ति के 3 हजार 824 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को 10 फरवरी से दी जाएगी कोविड वैक्सीन की खुराक

Kullu Others

DNN कुल्लू

09 फरवरी। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आज उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि  जिला में पंचायती राज संस्थाओं, राजस्व विभाग, पुलिस तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों के ऐसे 3 हजार 824 अग्रिम पंक्ति के  अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जिनके नाम  कोविड-19 टीकाकरण हेतु आॅनलाईन पंजीकृत किए गए हैं, 10 फरवरी, 2021  से कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा तथा पच्चास प्रतिशत लोगों को तीन दिन के भीतर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल्लू में कला केन्द्र के पास वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार मनाली में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, भंुतर में  सब्जी मंडी के नजदीक पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन में कोविड-19 वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला के अन्य चिकित्सा खंडों में भी ऐसे ही वैक्सीनेशन केन्द्र सम्बंधित खंड चिकित्सा अधिकारी स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए कि वे  जिला में सभी शिक्षकों के कोविड-19 टैस्ट सुनिश्चित करें ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने  शिक्षा उप निदेशक को इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट तथा जानकारी सांझा करने को भी कहा।
उन्होंने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 को आरंभ हुआ था जिसमें हैल्थ केयर वर्कर्ज, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक विभाग, प्राईवेट अस्पताल तथा प्रयोगशाला के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक दी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के दौरान उक्त  ग्रुप में किसी कारणवश छूट गए हों तो ऐसे व्यक्ति 12 फरवरी, 2021 को अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
मुख्य चिकित्कसा अधिकारी डा. सुशील चंन्द्र शर्मा ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा कोरोना संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने व बचाव को लेकर सभी लोग कोविशील्ड वैक्सीनेशन को सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत सिंह ठाकुर के अतिरिक्त उप निदेशक शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News