आमरण अनशन पर बैठे 7 युवा

Arki Others

डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
बेरोजगार युवा मंच मांगल क्षेत्र का आमरण अनशन शुरू हो गया है। आमरण अनशन पर युवा अनिल कुमार, रूपलाल, श्यामलाल, रोहित कुमार, मेहर चंद, मुंशी लाल और राकेश कुमार बैठे है। अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे इन युवाओं को हिमाचल किसान सभा की राज्य इकाई द्वारा समर्थन दिया गया। हिमाचल किसान सभा के राज्य के अध्यक्ष डा. के.एस तंवर ने कहा कि स्थानीय लोगों को स्थानीय उद्योग में स्थाई रोजगार मिलना चाहिए। स्थानीय लोगों की मूलभूत सुविधाओं को छीनकर उद्योग स्थापित किया गया। उद्योग प्रबंधन ने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया था कि मांगल के क्षेत्र में विस्थापित और प्रभावित लोगों के हर परिवार से एक एक सदस्य को स्थाई नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर दी जाएगी। अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो कंपनी के लिए मांगल क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाएं बंद कर दी जाएगी। जिस की पूर्ण जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की होगी। मांगल वासियों का कहना है कि अगर अब मांगल के लोग चाहे वहा विस्थापित और प्रभावित रोजगार नहीं दिया गया तो आने वाला समय यूटीसीएल के लिए कठिन होगा। मांगल के लोगों के साथ हर लोगों का सहयोग आ रहा है। बीडीसी सदस्य व यूटीसीएल मजदूर संघ के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो कंपनी की हर तरफ से मूलभूत सुविधा बंद कर दी जाएगी।

News Archives

Latest News