सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में जागरूकता शिविर 06 फरवरी को

Kasauli Others Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में 06 फरवरी, 2021 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चैधरी ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि शिविर प्रातः 11.30 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त छावनी निवासियों तथा आम जनता से जागरूकता शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने आग्रह किया कि शिविर के दौरान कोविड-19 महामारी निर्देशों के अनुरूप मास्क पहने तथा सामाजिक दूरी नियम का पालन करें।

News Archives

Latest News