rashifal

धन और करियर के मामले में सितारे इन पर मेहरबान, पढ़े आज का राशिफल

Himachal News Others

राशिफल

05 फरवरी, शुक्रवार। पढ़िए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन……

मेष

मेष राशि के शिक्षा, पब्लिकेशन मीडिया से जुड़े हुए जातकों विशिष्ट लाभ देने वाला दिन है। नए प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेंगे। सही तरह से सोचविचार कर भविष्य के लिए पैसा निवेश करना दूरगामी शुभ परिणामदायक रहेगा। खर्च करते समय सावधानी बरतें, दिखावेबाजी में अत्यधिक धन खर्च होने की आशंका है।

वृषभ

वृष राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को आत्मविश्वास के साथ डील करेंगे तो परिस्थितियां अनुकूल करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धर्मकर्म के कामों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को किसी भी नई योजना की शुरुआत करते समय उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को अच्छे से जांच लें। आर्थिक नुकसान की संभावना बनी हुई है, इसलिए सोच समझकर ही शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय स्वयं के निर्णय पर फोकस करें। कर्मचारियों के बीच वादविवाद को दूर करने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता सफलता दिलाने वाली होगी।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को एक साथ बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमानी के साथ सभी कार्यों को एक के बाद एक सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अपनी काबिलियत के प्रदर्शन के द्वारा उच्च अधिकारियों के बीच में विशेष स्थान बनाने में कामयाब रहेंगे। धन संबंधित मामलों में भी समय अनुकूल है। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ रहेगा। संयम के साथ सभी काम को पूरा करते चलें। शत्रु आपके काम में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आपके कामकाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। अनावश्यक धन खर्च करते समय एहतियात बरतें।

कन्या
कन्या राशि के जातक दूसरों के विचारों को पहले से ही समझने में कामयाब रहेंगे। विश्लेषण क्षमता कमाल की रहेगी। आज आप अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है‌।

तुला

तुला राशि के जातक व्यावसायिक मुद्दों पर लाभ हानि का विश्लेषण करने के बाद ही निर्णय लेंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। पुराने अनुभव का फायदा उठाते हुए कामकाज को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैसों का सही उपयोग करना आपको सीखना पड़ेगा, वरना बाद में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने बचपन के साथियों के सहयोग से करियर में नई संभावनाएं तलाश कर पाएंगे। सोशल मीडिया का उपयोग अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करना आपके व्यापार व्यवसाय के प्रसार में लाभदायक सिद्ध होगा। धन संबंधित मामलों में परिस्थितियां अनुकूल हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु

धनु राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे होने की संभावना बन रही है। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। व्यावसायिक गोपनीय बातों को दूसरों के साथ विचार विमर्श करने से बचें। वरना दूसरे आपका फायदा उठा सकता हैं। धन संबंधित लेन-देन सावधानीपूर्वक करें।

मकर
मकर राशि के जातकों को व्यावसायिक विकास करने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी मुलाकात ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में संभावनाओं के नए द्वार निर्मित करने में सहायक होगा। दिन बहुत अनुकूल है , कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। बातचीत में सावधानी रखें, गलत शब्दों का प्रयोग रिश्तों को खराब कर सकता है। इस समय जो जैसा है वैसा चलने दें, बहुत ज्यादा परिवर्तन करना लाभदायक नहीं होगा। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन सहायक बनेगा। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य है।

मीन

मीन राशि के जातकों की इच्छा पूर्ति का समय है सभी ग्रह नक्षत्र कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित कर रहे हैं। उचित अवसरों का लाभ उठाएं, इस तरह के मौके बार-बार नहीं आते हैं। महालक्ष्मी आप पर विशेष कृपा बनाए हुई हैं। प्राप्त धन को भविष्य के लिए संचित करना आपके हित में रहेगा।

News Archives

Latest News