निजी पाठशालाएं 5वीं तथा 8वीं कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सूची 10 फरवरी से पूर्व जमा करवाएं

Bilaspur Education Others

DNN बिलासपुर

1 फरवरी। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने जिला में संचालित किए जा रहे समस्त निजी पाठशालाओं के प्रबन्धकों को निर्देश दिए हैं कि 5वीं तथा 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों की मांग हेतु दोनों कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या सूची 10 फरवरी से पूर्व उपनिदेशक प्रारम्भिक के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि निजी पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए 5वीं कक्षा की फीस 50 रूपए प्रति छात्र तथा आठवीं कक्षा की फीस 100 रूपए प्रति छात्र की दर से ड्राफट के माध्यम से सीधे तौर पर सविव, हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के कार्यालय में स्वयं निजी पाठशालाओं के प्रबन्धकों को जमा करवानी होगी तथा जमा करवाई गई फीस की प्रतिलिपी उपनिदेशक प्रारम्भिक के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि पाठशाला के द्वारा इस सूचना का संज्ञान नहीं लिया जाता है तो उसकी जिम्मेवारी पाठशाला प्रबन्धक की होगी।

News Archives

Latest News