सोलन में नहीं हुआ किसी वाहन का चालान

Crime Himachal News Others Solan

डीएनएन सोलन
नए साल के मौके पर पुलिस ने लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने के मकसद से पहली तारीख को कोई भी चालान नहीं किया। युवा आईपीएस अधिकारी एसपी मोहित चावला ने जिला में यह नई पहल शुरू की है। साल के पहले दिन ही लोगों को राहत देने के साथ साथ पुलिस ने यह जताने का प्रयास किया कि यदि लोग यातायात नियमों का उल्लंघन न करें तो पुलिस को सख्ती की कोई जरूरत ही नहीं है। चावला ने जिला भर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे साल के पहले दिन कोई चालान न करे और यातायात का उल्लंघन करने वालों को कानून की जानकारी देकर एक मौका दे। एसपी की इस पहल की जिला भर में सराहना हो रही है।

News Archives

Latest News