प्रेस नोट – 100 विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी जी के बस्सी में 14 फरवरी को आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

28 जनवरी । उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी जी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी के प्रागंण में 14 फरवरी को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के लिए विधान सभा क्षेत्र की 10 पंचायतें शामिल की गई है जिसमें ग्राम पचंायत बस्सी, धरोट, टोबा, कोटखास, दबट, मजारी, लैहड़ी, रोड जामन, तरसूह तथा गवालथाई शामिल है।
उन्होनें बताया कि जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं के समाधान के अतिरिक्त हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जन जाति व पिछड़ा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, किसान प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अस्थाई भवन की मुरम्मत, कानूनी सहायता, फ्रिडम फाईटर पेंशन, बीपीएल व आईआरडीपी परिवारों के ऋण, भूमि विकास व भू-संरक्षण कार्य, बन्दूक व ड्राईविंग लाईसैंस के आवेदन पत्र भरने, लाईसैंस नवीनीकरण के दस्तावेजी कार्यों के अतिरिक्त जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के पंजीकरण, डिजीटल राशन कार्ड बनाने व बेटी है अनमोल, गृहिणी सुविधा योजना से सम्बन्धित मामलों के अतिरिक्त जीवन बीमा से सम्बन्धित दस्तावेज पूर्ण करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने सम्बन्धित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया है कि समस्याओं के समाधान के लिए जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाए।

News Archives