कार खाई में गिरी 3 की मौत हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Crime Shimla

DNN शिमला

शहर के समीप ब्योलिया के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय व्यूलिया एपीजे यूनिवर्सिटी के बीच छोटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमे दो लड़कियों व एक लड़के की मौका पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस मौका पर आगामी कार्रवाई अमल मे ला रही है। एसपी शिमला मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे में दो लड़कियों व एक लड़के की मौत हुई है। तीनों ही शिमला के रहने वाले हैं और इनकी पहचान सूरज, आशा व अंचल के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News