DNN सोलन
जिला परिषद सलोगड़ा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शीला कुमारी के चुनाव हारने के बाद उनके तेवर और ज्यादा तीखे हो गए हैं। चुनाव हारने के बाद उन्होंने जहां इसके लिए ग्रामीण संघर्ष समिति को जिम्मेदार ठहराया है। वही सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान कुमारी शीला ने ऐलान किया कि उनका लक्ष्य अब 2022 है और अब वे इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और ज्यादा ताकत और मेहनत के साथ कार्य करेंगी।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट कि वे दावेदार हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दोबारा बनाने के लिए वे फिर से मेहनत के साथ मैदान में उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि कि नगर निगम सोलन को लेकर जिला के अधिकारियों द्वारा आम जनता के बीच स्थिति को सही तौर पर न रखने व ग्रामीण संघर्ष समिति द्वारा लोगों को गुमराह करने के कारण ही वे जिला परिषद का चुनाव हारी हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनावों में ग्रामीण संघर्ष समिति से जुड़े कुछ लोगों ने चुनाव जीतने के लिए लोगों को नगर निगम के गठन को लेकर गुमराह किया और उनके बीच भय का माहौल पैदा किया। उन्होंने कहा कि इसका मुंहतोड़ जवाब आगामी चुनाव में दिया जाएगा।















