DNN चंबा
23 जनवरी। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया अब चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री 25 जनवरी को सायं चंबा पहुंचेंगे और 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में शामिल होना था।















