DNN बिलासपुर
22 जनवरी। विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उप-मण्डल न0 1 के अंतर्गत आने वाले 33/11 के.वी. सब स्टेशन बैरी में सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य करने के कारण बैरी रजादिया, लघट, गांधी रोपा, मानर, कंज्योटा, देयोली, संदोली 11 के.वी. पंजगाई फीडर में 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि छडोल में पेड़ों की कांट-छांट व टैपिंग पोल के कार्य करने के कारण 11 के.वी. छडोल फीडर में साई कनैता, डाबर, तुन्नु, साईं ब्राहमणा, नेरी, छडोल, जामली इत्यादि में 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि जबली अनुभाग में नए ट्रांसफार्मर के लिए टैपिंग पाॅइंट कोहल्वीं में आवश्यक कार्य करने के कारण के.वी. कोठीपुरा फीडर में जबली, रघुनाथपुरा, नौणी, कोठीपुरा, रट, नोआ, राजपुरा, परोही, चिल्ला, बड्डू, डढोग इत्यादि में 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 के.वी. ऋषिकेश फीडर के रामपुरा, खंसरा, मंडी माणवा, भराड़ी, तन्यौर, कोहिना, बैहनाजट्टा, ऋषिकेश, बैरी दडोल, शेरू इत्यादि में 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।















