rashifal

रुपये पैसों के मामले में आज आपका दिन कैसा रहेगा जानें

Himachal News Others

राशिफल

22 जनवरी, शुक्रवार।  आज मेष राशि से वृष राशि की ओर चंद्रमा का संचार होने जा रहा है। इस राशि से जाते हुए चंद्रमा आज धन लाभ योग का फायदा सिंह राशि वालों को देने जा रहे हैं। इनके अलावा कई और राशियों के लिए भी आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष

मेष राशि के जातकों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की ललक रहेगी। आधिकारिक पोस्ट पर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपको ना केवल धन की प्राप्ति होगी, बल्कि सोशल स्टेटस में भी वृद्धि होगी। कमाई के लिहाज से समय बहुत अनुकूल रहेगा। निवेश से संबंधित आपके प्रैक्टिकल डिसीजन लाभदायक रहेंगे।

वृषभ

वृषभ राशि के जातक कठिन मेहनत से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य पूरी तरह आगे बढ़ने में आप की सहायता करेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से भी समय अनुकूल है। सामाजिक संस्थाओं में दान करने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए परिवर्तन का समय है। आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करना और मुनाफा ना देने वाली संपत्ति को दोबारा मुनाफा देने लायक बनाने में परिवर्तित करने की योजना बनेगी। परिस्थितियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के व्यापार विस्तार की योजनाएं बनेंगी। आपके प्रॉडक्‍ट की क्वालिटी से लोग आकर्षित होंगे। नई साझेदारी हो सकती है। विदेशी कंपनियों में निवेश के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है। जल्दबाजी से बचना आपके लिए हितकर रहेगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके समर्थन से अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय योजनाओं को बल मिलेगा। नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है।

कन्या
कन्या राशि के जातक खर्च को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाएंगे, उन पर अमल करने के लिए अपने साथियों को प्रोत्साहित करेंगे। कम लागत में बेहतर प्रोडक्ट बनाने पर भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। पिछला रुका हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को कमीशन के रूप में धन प्राप्ति होगी।

तुला
तुला राशि के जातक भूमि भवन से संबंधित कार्यों से धन लाभ कमा पाएंगे। होटल व रेस्‍ट्रॉन्‍ट क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए भी बहुत अच्छा दिन है। पद प्राप्ति की संभावनाएं बनती है। मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को मार्केटिंग व कम्युनिकेशन से लाभ मिलेगा। नए संबंध जोड़ने में कामयाब रहेंगे। अपने माल की पब्लिसिटी के लिए भी सोशल मीडिया का उपयोग करना लाभदायक रहेगा। स्थानांतरण की संभावना भी बनती है। धन संबंधित मामलों में प्रयास करने पर लाभ होगा।

धनु
धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। जिसकी बदौलत समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक संपर्क नए ग्राहकों से जुड़ने में मददगार साबित होंगे। फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अच्छा लाभ होगा। खर्च को नियंत्रित कर पाएंगे।

मकर

मकर राशि के जातकों को विशेष मान सम्मान प्राप्त होगा। अपनी नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। बेहतर मैनजमेंट एबिलिटी धन प्राप्ति की नई राह का निर्माण करेगी। आपके काम से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी नए प्रॉजेक्‍ट भी आपको देना पसंद करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का विदेश प्रवास का योग बनता है। विदेशी कंपनियों में निवेश के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक परेशानियों का प्रभाव कारी समाधान निकाल पाएंगे। अनावश्यक चीजों को अपने आसपास से हटाने का प्रयास करेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल है।

मीन
मीन राशि के जातक सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने की संभावना भी बनती है। प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलकर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। महालक्ष्मी आज आप पर विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी

News Archives

Latest News