DNN परवाणू(सोलन)
21 जनवरी। नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निशा शर्मा की ताजपोशी हुई है। अध्यक्ष पद पर लगभग 01 घण्टा तक चली इस कार्रवाई के पश्चात कांग्रेस समर्थित निशा शर्मा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। शुरू में इस पद के लिए ठाकुर शर्मा का नाम चला हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में राजनैतिक चाल चलते हुए निशा शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसमे सर्वसम्मति से कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने निशा शर्मा के नाम पर मुहर लगाई। उधर, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात परिसर से चलें गए। उपमंडलाधिकारी कसौली संजीव कुमार धीमान की देखरेख में यह प्रक्रिया चली है। अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।















