#कसौली व गड़खल में लोगों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह

Arki Kasauli Others Solan

DNN कसौली(सोलन)

19 जनवरी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन दिनों कसौली में अपना समय व्यतीत कर रहे है। मंगलवार को भी वह कसौली व गड़खल में घूमते समय क्षेत्र के लोगों से मिले है। इस दौरान उनके साथ प्रतिभा सिंह भी साथ थी।
पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के कसौली व गड़खल आने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो वह तुरन्त एक जगह पर एकत्र हो गए और थोड़ा समय वह गड़खल में भी रुके। इससे पहले भी एक बार वह यहां आ चुके है और लोगों से मिले है।
गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह कसौली के कुठाड़ क्षेत्र में अपने ससुराल आए हुए है। उनका ससुराल कसौली के साथ लगते कृष्णगढ़ में है।
पूर्व मुख्यमंत्री बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य लाभ व विश्राम करने के लिए आए है। पूर्व मुख्यमंत्री यहां अपने साले व कृष्णगढ़ रियासत के वंशज व सोलन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राणा अरुण सेन के रियासती निवास कुठाड़ पैलेस में ठहरे हुए हैं। पंचायत व आसपास के लोग उनका कुशलक्षेम पूछने और उनका दीदार करने कुठाड़ पैलेस आ रहे हैं।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *