#kunihar में द्वितीय चरण में 02.00 बजे तक 63.23 प्रतिशत मतदान    

Arki Politics Solan

DNN कुनिहार

19 जनवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 15642 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 8061 महिलाओं तथा 7581 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

News Archives

Latest News