सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है यह अभियान

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

18 जनवरी। राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह अभियान मनाया जा रहा है। जिला में सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारम्भ उपायुक्त रोहित जम्वाल ने उपायुक्त कार्यालय से सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित स्कूटर रैली को हरी झंडी दिखाकर किया और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण कई बार अकस्मात दुर्घटनाएं हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा मासिक अभियान चलाया जा रहा है जोकि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का आयोजन कोविड नियमों को ध्यान में रखकर किया जाएगा और सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में स्कूटर रैली का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाई गई और सभी स्कूटर चालकों को हेलमेट वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जब भी लोग सड़क पर वाहन चलाएं चाहे वे दोपहिया वाहन हो या चार पहिया सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।
उन्होंने कहा कि अधिकतर दोपहिया वाहन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते है। जिसका मुख्य कारण दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय फ्रंट राइडर और उनके पीछे बैठे सवारी को हेलमेट के साथ राइड करने के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क सुरक्षा के पूरे माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक जा सके।
इस अवसर पर आरटीओ योगराज धीमान के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.0.

News Archives

Latest News