जिला में कोविड टीकाकरण की शुरुआत, सोलन में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सबसे पहले लगवाया टीका

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

16 जनवरी।  जिला सोलन में महिला हैल्थ वर्कर से कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत हो गई है।  जिला में पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मियों को बनाए गए दो केंद्रों में वैक्सीन लगवाने का टारगेट रखा गया है। जिला सोलन में कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ उपायुक्त सोलन केसी चमन ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से किया है। इस दौरान ख़ास यह देखने को मिला है कि जिला में एक महिला ने हिम्मत दिखते हुए सबसे पहले यह वैक्सीन लगवाई है। महिला स्वास्थ्य कर्मी के वैक्सीन लगने के पश्चात कई प्रकार की फैली हुई भ्रांतियों पर भी लगाम लगा है। महिला स्वास्थ्य कर्मी के वैक्सीन लगने के बाद अन्य डॉक्टर्स ने भी टीकाकरण करवाया है। महिला स्वास्थ्य कर्मी व अन्य के वैक्सीनेशन होने के पश्चात इन्हे आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा गया और ऑब्जर्वेशन के दौरान भी इन्होने अपने आप को स्वास्थ्य महसूस किया है।

बता दें कि जिला सोलन में 7,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी है। इन सभी को वैक्सीन लगनी है। पहले दिन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व एमएमयू में लगभग 200 के करीब हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगी है। साथ ही सोमवार से जिला के 25 केंद्रों में यह वैक्सीन प्रथम चरण में लगाई जाएगी। उधर, प्रथम चरण में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 4,300 डॉजिज पहुंची है और पहले चरण में लगभग 4000 से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर्स को यह वैक्सीन लगनी है। इसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को यह वैक्सीन लगेगी।

आखिर क्यों डरा हैल्थ वर्कर 

कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कार्यरत कर्मी अचानक डर गया और उसने वैक्सीन लगाने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहना था कि उनसे पहले अन्य कर्मियों को टीका लगाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस दौरान आग्रह किया कि अन्य कर्मियों को टीका लगने के बाद ही टीका लगवाएंगे।

ऑब्जर्वेशन के बाद क्या कहा महिला स्वास्थ्य कर्मी ने

जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी ने सबसे पहले जिला सोलन में सबसे पहले टीकाकरण करवाया है।  टीकाकरण के बाद इन्हे आधा घंटा विभाग ने अपनी ऑब्जर्वेशन में रखा है।  ऑब्जर्वेशन के दौरान वहां मौजूद कर्मियों ने बार-बार इनका हाल जाना है। आधा घंटा  बीत जाने पर अपने आप को स्वस्थ महसूस किया है। इस दौरान उन्होंने कहा टीकाकरण के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि कोरोना जैसी बीमारी का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि वह टीकाकरण के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है और जिस प्रकार का डर था वह बिलकुल भी नहीं है।

टीकाकरण के बाद 42 दिन का परहेज

वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा वही साथ ही साथ मास्क पहन कर रखना होगा ताकि किसी प्रकार के संक्रमण के चपेट में उक्त व्यक्ति न आएं।

सभी प्रकार की तैयारियां है पूर्ण मुख्य चिकित्सा

अधिकारी डा. राजन उप्पल ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर शनिवार से टीकाकरण हैल्थ वर्कर्स को लग्न शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी 4,300 डॉजिज आई है जोकि चार हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगनी है। इसके बाद अन्य को यह लगाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि सोमवार से जिला के 25 केंद्रों में टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन जिला में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व एमएमयू में इसकी शुआत की गई है और लगभग 200 लोग पहले दिन में कवर होंगे। उन्होंने भी टीकाकरण के लिए सभी को आगे आने का आग्रह किया है।

क्या कहना है उपायुक्त सोलन का 

उपायुक्त सोलन केसी चमन  का कहना है कि बीते दिनों से कोविड मामले कम हुए है। उन्होंने कहा कि शनिवार से वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व एमएमयू में पहले दिन सभी तैयारियां पूरी कर गई है।  उन्होंने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगनी शुरू हो गई है।

News Archives

Latest News