चुनावी तैयारियां अंतिम रूप में, धर्मपुर विकास खंड की 44 पंचायतों का भविष्य तय करेंगे 66 हजार 133 वोटर

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

14 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में नगर परिषद व नगर पंचायतों के चुनावों के सम्पन्न होने के बाद अब पंचायत के चुनावों लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। प्रदेश में पंचायत के चुनाव तीन चरणों में होने है। बैलेट पेपर के लिखने से लेकर चुनाव को बेहतर तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को तैयार किया जा रहा है।

विकास खंड धर्मपुर में भी इन दिनों चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 276 वार्डों के लिए प्रेजाइडिंग ऑफिसर तैनात किए गए है। विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली 44 पंचायतों जिसमे 38 पंचायतें पुरानी व नई 05 पंचायतों में चुनाव होने है। इसके लिए रिहर्स्ल भी करवाई जा चुकी है। इसमें पहली रिहर्स्ल 06 जनवरी, दूसरी रिहर्स्ल 12 जनवरी करवाई गई थी, जिसमे पोलिंग पार्टियों की समस्याओं को भी सूना गया था और उनका निवारण किया गया था।

अब अंतिम रिहर्स्ल 15 जनवरी को करवाई जानी है और पहले चरण में चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियां आसानी से चुनाव करवा सके इसके लिए तीन चरणों में सबसे पहले विकास खंड धर्मपुर की दूरगामी पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में मध्य की पंचायतें व अंत में विकास खंड धर्मपुर की पास की पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए बाकायदा शेड्यूल को जारी किया गया है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल व एसओपी को ध्यान में रखकर चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न करवाए जाएंगे। बूथ पर विशेष तौर से थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगीं। सोशल डिस्टेंसिंग को भी ध्यान में रखा जाएगा। विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों में इस तरह होंगे तीन चरणों में चुनाव 

विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों में  17 जनवरी को ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। 19 जनवरी को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा।  21 जनवरी को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली-गढ़खल, गढ़खल-सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा।

66,133 वोटर तय करेंगे पंचायत का भविष्य 

विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों व 276 वार्डों के लिए 66,133 वोटर पंचायतों का भविष्य तय करेंगे।  इनमे 33,222 पुरुष व 32,211 महिला है। विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए 166 उम्मीदवार, उपप्रधान पद के लिए 168 उम्मीदवार व 135 वार्डों के लिए 306 उम्मीदवार मैदान में है।  यहां बता दें कि विकास खंड धर्मपुर की पंचायत चामियां निर्विरोध चुनी जा चुकी है जबकि 139 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने जा चुके है। इसी के साथ  03 वार्ड ऐसे है जहां पर किसी ने भी अपना नामांकन दर्ज नहीं किया है।

क्या कहना है विकास खंड अधिकारी का

विकास खंड अधिकारी रवि कुमार बैंस का  कहना हैं कि चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। 06 व 12 जनवरी को पोलिंग पार्टियों की रिहर्स्ल करवाई गई है और अंतिम रिहर्स्ल 15 जनवरो को होनी है। इसी दिन पोलिंग पार्टियों को भी चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 276 वार्डों के लिए प्रेजाइडिंग आफिसरों की तैनाती कर दी गई है और 95 पोलिंग पार्टियों को बनाया गया है। 44 पंचायतों के लिए विकास खंड धर्मपुर के तहत चुनाव होने है। कोविड-19 प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

News Archives

Latest News