अभिनेता आशीष विद्यार्थी शांत वादियों के हुए दीवाने, इन दिनों फिर आए है धर्मपुर

Others Solan
DNN धर्मपुर(सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)
13 जनवरी। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी हिमाचल की शांत वादियों के दीवाने हो गए है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह तुरन्त हिमाचल का रुख करते है और अपना समय व्यतीत करते है। नंबम्बर माह के बाद आशीष विद्यार्थी इन दिनों फिर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर स्थित रोड़ी गांव में आए हुए है। सोशल मीडिया में भी उन्होंने धर्मपुर की फोटो को पोस्ट किया है और वह हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत पहाड़ी पर आराम करते दिखाई दे रहे है। यही नहीं सोमवार को उन्हें प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र में भी घूमते हुए देखा गया है और उसी दिन उन्होंने धर्मपुर के एक सैलून कर्मी को भी अपने निवास स्थान रोड़ी में बुलाया। इस दौरान उन्होंने मसाज भी करवाई है। इसको लेकर सैलून कर्मी भी बहुत खुश है और उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता के साथ काम करने का एक अलग अनुभव भी प्राप्त हुआ है।
बता दें कि बॉलीबुड फिल्मों के खलनायक आशीष विद्यार्थी एक बार फिर अपना समय बिताने के लिए हिमाचल आए हुए है। हिमाचल में आकर आशीष विद्यार्थी कसौली व आसपास की जगहों में घूम कर हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे है। इस दौरान उनके साथ पत्नी व पारिवारिक मित्र के साथ कसौली की वादियों में कुछ पल बिताएं है। उन्होंने यहां के बाजारों व शांत जगहों का भी दीदार किया है।
बाजार में उनको घूमते देख उनके प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचावने की होड़ लग गई। उन्होंने प्रशंसकों के साथ सामाजिक दूरी व कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए बिना रोक टोक के फोटो खिंचवाए। लोगों का कहना था कि फिल्मों में उनके किरदार चाहे किसी भी तरह के हो लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत ही अच्छे इंसान है।
इससे पहले आशीष विद्यार्थी नंबम्बर माह में यहां आए थे। इस दौरान भी वह पर्यटन क्षेत्र कसौली सहित अन्य शांत जगहों का दीदार किया था।
गोरखा फूड कॉर्नर के हुए थे दीवाने
अभिनेता आशीष विद्यार्थी पिछली बार सुबाथू स्थित गोरखा फ़ूड कॉर्नर में बने व्यंजनों के स्वाद के मुरीद हो गए थे। उन्होंने इस जगह का दो बार रुख किया था और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा था। आशीष विद्यार्थी ने सुबाथू 14 जीटीसी के गोरखा फूड कॉर्नर में परिवार और मित्रों के साथ चाय की चुस्कियों के साथ मोमोज का स्वाद पिछले दौरे के दौरान लिया था।
बन-समोसा, चटनी व पकोड़ों की खुशबू ने खिंचे अभिनेता
पिछली बार आशीष विद्यार्थी कसौली की हेरिटेज मार्किट में पहुंचे और वहां के प्रसिद्ध बन समोसे व गर्म गुलाब जामुन का लुत्फ भी लिया था। उन्होंने वहां का वीडियो भी अपनी सोशल मीडिया पर लाइव किया और बन-समोसा व गर्म गुलाबजामुन की तारीफ की थी। उसके बाद उन्होंने न्यू मार्किट में एकलव्य फूड कॉर्नर में चटनी के साथ पकौड़ों का आनंद लिया था। उन्होंने यहां की खूबसूरत जगहों को कैमरे में भी कैद किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार कसौली आए हैं। दिसंबर 2019 में भी कसौली घूमने आए थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत ही अच्छे व मिलनसार है।
अब अजय पटियाल की मसाज से खुश हुए अभिनेता
धर्मपुर-सुबाथू रोड पर सैलूनकर्ता अजय पटियाल की मसाज से फ़िल्म अभिनेता बहुत खुश हुए। इस बात को अजय पटियाल ने सांझा किया। उन्होंने बताया कि आशीष विद्यार्थी के कर्मचारी की उन्हें काल आई तो वह इसको लेकर वह हैरान हो गए। उन्हें एक सपने जैसा लगा कि एक अभिनेता उन्हें मसाज के लिए बुला रहे है। इसके बाद वह उनके रोड़ी स्थित निवास स्थान पर गए और वहां जाकर उन्होंने अभिनेता आशीष विद्यार्थी के मसाज की और फोटो भी खिंचवाई है।

News Archives

Latest News